{"_id":"5dc5b17e8ebc3e5b037e1a7b","slug":"bathing-charity-on-hari-prabodhini-ekadashi-srawasti-news-lko491204384","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरि प्रबोधिनी एकादशी पर किया स्नान-दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरि प्रबोधिनी एकादशी पर किया स्नान-दान
विज्ञापन
इकौना के सीताद्वार मंदिर पर पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बड़ा ही पवित्र तिथि माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से पूर्व जलाशयों में स्नानदान, हवन पूजन एवं उपासना करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। इसके चलते शुक्रवार को राप्ती के विभिन्न घाटों सहित जलाशयों व सीताद्वार झील में महिला, पुरुष व बच्चों ने स्नान-दान किया।
हरि प्रबोधिनी एकादशी पर शुक्रवार को इकौना क्षेत्र के सीताद्वार में मेले का आयोजन किया गया। यहां झील में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही लोगों ने दान पुण्य कर झील के किनारे स्थित मंदिर में माता सीता का दर्शन कर अपने व कुटुंब के सुखमय जीवन की कामना की।
वहीं सिरसिया के जनकपुर में पंचमुखी हनुमान के दर्शन को लोग उमड़े। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिर में पहुंच कर पारंपरिक तरीके से पूजन अर्चन कर हनुमान जी की कृपा प्राप्त की। इसके साथ ही राप्ती व सूरजकुंडा पहाड़ी नाला सहित अन्य जलाशयों पर भी लोगों ने स्नान के बाद दान आदि किया। वहीं दिन में लोग गन्ना, मूंगफली व सिंघाड़ा की खरीदारी की।
विज्ञापन
10 से 15 रुपये में बिका गन्ना
देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में गन्ना चढ़ाने का विधान है। इसी के तहत शुक्रवार को जिले के बाजार में जमकर गन्ने की बिक्री हुई। बाजार में एक गन्ना 10 से 15 रुपये में बिका। वहीं सिंघाड़ा 20 से 30 रुपये तथा मूंगफली की बिक्री 100 रुपये प्रति किलो की दर से हुई।