फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Barricading smashed hotspot, traffic turned on

हॉटस्पॉट की तोड़ी बैरिकेडिंग, आवागमन चालू

Fri, 26 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Barricading smashed hotspot, traffic turned on
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे चिकित्सक व न्यायालय कर्मी भी अछूते नहीं हैं। जिले में मौजूदा समय में नौ लोग कोरोना पाजिटिव हैं, जबकि 48 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय जिले में 14 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इसके बाद भी लोग इन कंटेनमेंट जोन से बाहर आ जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होने से कई क्षेत्रों में की गई बैरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ दिया है। इससे संक्रमित क्षेत्र के लोग बाहर तो दूसरे क्षेत्र में रहने वाले लोग इस जोन में आवागमन कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में लौटने वाले प्रवासी कोरोना संक्रमण को फैला रहे हैं। जिनके संपर्क में आने से चिकित्सक व न्यायालय कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जिले में अब तक 5041 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 4823 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4769 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 57 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 218 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। गुरुवार को 106 लोगों का सैंपल जांच के लिए और भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में मिले 57 कोरोना संक्रमित में से 47 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। एक अन्य का इलाज पूरा होने के बाद उसको गुरुवार देर शाम वापस घर भेजा गया है। जिले में मौजूदा समय नौ कोरोना पॉजिटिव का लेवल वन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
जिले में कुल 31 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इनमें से चौदह कंटेनमेंट जोन अब भी एक्टिव हैं। वहीं भिनगा नगर में हॉटस्पॉट बनाए गए क्षेत्रों में बांस बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि इस क्षेत्र में कोई स्वस्थ व्यक्ति न आ सके और न ही बाहर जा सके। इसका मकसद कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकना था, लेकिन शर्मा गली व खलवा बाजार में लोगों ने इस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। मौके पर पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होने से आम लोगों का क्षेत्र से आना जाना फिर से प्रारंभ हो गया। इससे अन्य क्षेत्रों में भी संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है।

बैरिकेडिंग तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने जिस क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है, वहां बैरिकेडिंग लगाई गई है। यदि कोई व्यक्ति इस बैरिकेडिंग को तोड़ कर आ जा रहा है, तो उसके विरुद्ध कोरोना संक्रमण फैलाने का मामला दर्ज किया जाएगा। - बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed