{"_id":"5f1b06448ebc3e9fde705fec","slug":"bank-branch-opened-even-after-two-infected-people-srawasti-news-lko5322903162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संक्रमित मिलने पर भी खोली बैंक शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो संक्रमित मिलने पर भी खोली बैंक शाखा
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं गुरुवार को इसी ब्रांच के सहायक शाखा प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद भी शुक्रवार को कर्मचारियों ने ब्रांच को खोल दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने जमुनहा के चिकित्सकों के साथ पहुंच कर ब्रांच में ताला लगवा दिया। साथ ही 24 घंटे तक ब्रांच बंद रखने के आदेश के साथ नोटिस चस्पा कर दिया गया।
कोरोना संक्रमण के दौरान लापरवाही बरतने में आम आदमियों के साथ जिम्मेदार अधिकारी भी पीछे नहीं हैं। जमुनहा बाजार के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की ब्रांच में कुछ दिन पूर्व शाखा प्रबंधक जांच के दौरान लखनऊ में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी के बाद गुरुवार को उनके स्थान पर आए सहायक शाखा प्रबंधक भी कोरोना संक्रमित मिले। इसकी जानकारी के बाद भी बैंक में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने कोई सीख नहीं ली।
कोरोना संक्रमण मिलने के 24 घंटे के बाद भी शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने ब्रांच खोल दी। इसके चलते बैंक शाखा में ग्राहक आने लगे। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी को दी। सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनम थारू के साथ पहुंचे एसडीएम ने ब्रांच को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया। इसी के साथ 24 घंटे ब्रांच बंद करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश दिया गया है।