Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ban on fishing in rivers till 30 September

तीस सितंबर तक नदियों में किया आखेट तो होगी जेल

Thu, 13 Aug 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on fishing in rivers till 30 September
श्रावस्ती। बरसात में मछलियां प्रजनन करती हैं। ऐसे में तीस सितंबर तक नदियों में मछलियों का आखेट पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसकी अवहेलना करने वालों को जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी देत हुए सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने बताया कि वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प मछलियां जैसे कतला, रोहू व नैन तथा विदेशी कार्प जैसे ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प व कॉमन कार्प मछलियां प्रजनन करती हैं। नदियों में 15 जुलाई से 30 सितंबर की अवधि में फ्राई एवं फिंगरलिंग आकार का मत्स्य बीज पकड़ने, नष्ट करने अथवा बेचने के लिए दिनांक 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन अवधि में जिले में प्रतिबन्धित किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में नदी सहित प्रतिबंधित क्षेत्रों में छोटे जालों से मछली तथा मछली के बच्चों की निकासी करने तथा ऐसे समस्त उपकरण जिनसे शिकार सम्भव हो पूर्णतया प्रतिबंधित है। नदियों में मत्स्य आखेट के लिए पट्टा व ठेका का अधिकार देने के लिए राजस्व विभाग द्वारा 1 जून से 31 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में 30 सितंबर तक जिले की सीमा में प्रवाहित होने वाली नदियों में मत्स्य बीज पकडने, नष्ट करने एवं मत्स्य शिकार को प्रतिबंधित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि में नदियों से मत्स्य बीज की निकासी एवं मत्स्य शिकार की जांच के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम (निरीक्षक स्तर तक) को अधिकृत किया गया है। प्रतिबंधित अवधि में जो भी व्यक्ति नदियों में मत्स्य बीज निकासी एवं मत्स्य का अवैधानिक शिकार व बिक्री करते पकड़ा जायेगा उसके विरूद्ध यूपी फिशरीज एक्ट 1948 के प्रावधानों के अन्तर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। इसके तहत संबंधित से जुर्माना वसूलने के साथ ही उसे जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed