फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bal vigyan congress

बाल विज्ञान कांग्रेस में कुसुम लता व परमजीत मौर्य रहे अव्वल

Wed, 13 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bal vigyan congress
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बुधवार को नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। प्रतियोगिता में कुसुम लता व परमजीत मौर्य अव्वल रहे।
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर व जूनियर स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
विज्ञापन

इसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद उत्प्रेरक करती है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के कोने कोने में जाकर विज्ञान प्रतिभाओं की खोज करना है। इसके साथ बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण कर उन्हें स्थानीय परिवेश में तार्किक वैज्ञानिक खोज की दिशा में आगे बढ़ना है। वरिष्ठ सलाहकार अरबी बाजपेई ने कहा कि पूरे विश्व में यह एक अनोखा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई दशकों में इस प्रभावी कार्यक्रम की बच्चों के बीच पहचान बन गई है। बच्चे मुख्य विषय से संबंधित स्थानीय समस्याओं को चिह्नित कर विज्ञान विधिक सहायता से नवाचारी खोज करते हैं। देश के हर जिले में आयोजित बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में बच्चे अपने शोध परिणाम को प्रस्तुत करते हैं। शिवकुमार पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में खोजी प्रवृत्ति को बल मिलता है।
स्वच्छ भारत मिशन 2014 में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में 10 से 14 वर्ष तक के बच्चे जूनियर में तथा 14 से 17 आयु वर्ग के बच्चे सीनियर संवर्ग में प्रतिभाग करते हैं। नोडल स्तरीय जूनियर वर्ग में जगतजीत इंटर कॉलेज में कुसुम लता गुप्ता प्रथम, रवि साहू द्वितीय तथा पल्लवी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।

सीनियर वर्ग में परमजीत मौर्य प्रथम, आनंद श्रीवास्तव द्वितीय व आराध्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान निर्णायक के रूप में विष्णु कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार यादव, बाबूराम शुक्ला उपस्थित रहे। इस मौके पर श्रीनिवास तिवारी, हनुमान प्रसाद ,अच्छेलाल चौधरी आदि छात्र छात्राएं तथा बाल वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed