फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Baisakhi festival is a celebration of courage, sacrifice and protection of religion: Commandant

बैसाखी पर्व साहस, त्याग व धर्म रक्षा का उत्सव : कमांडेंट

Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi festival is a celebration of courage, sacrifice and protection of religion: Commandant
एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य। - फोटो : एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बुधवार को बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसएसबी जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ने कहा कि बैसाखी पर्व महज फसल के काटने का पर्व नहीं है, बल्कि यह साहस त्याग व धर्म रक्षा का उत्सव है। एसएसबी जवानों ने सिख धर्म के 10वें गुरु व महान राष्ट्रनायक गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जवानों ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह के जीवन, उनके अदम्य साहस, त्याग, बलिदान तथा धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कमांडेंट ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की ओर से स्थापित खालसा पंथ हमें सत्य, न्याय व राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि वे इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूर्ण समर्पण के साथ अपना दायित्व निभाएं। इस मौके पर काफी संख्या में एसएसबी जवान व उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed