फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं

Fri, 23 Sep 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कार्ययोजना बनाकर एसपीसी योजना को धरातल पर उतारने व छात्र-छात्राओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को पुलिस की संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाए। इसके लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हो गई थी। अब इसे फिर से पटरी पर लाया जाए। इसका उद्देश्य बच्चों व नवयुवकों को अपराधों व अन्य बुराइयों को लेकर जागरूक करना है।
विज्ञापन

एसपीसी योजना के तहत स्कूलों में सड़क सुरक्षा व सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरुकता, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण आदि से संबंधित पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के हर छात्र-छात्रा को इस योजना की जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी आशुतोष, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed