फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

Fri, 23 Sep 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिले में एक अक्तबर से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण व सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाय। दस्तक अभियान के दौरान आशा अपने कार्यों की सूचना प्रतिदिन भरकर एएनएम को उपलब्ध कराएंगी। संबंधित विभाग इस अभियान को सफल बनाए। सभी संबंधित विभाग अपने यहां कंट्रोल रूम की स्थापना करें। अभियान के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा भी करें।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सभी संबंधित विभागों की मॉनीटरिंग की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के दौरान जन जागयकता कार्यक्रम, एंटी लार्वा व फॉगिंग कराई जाए। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार से संबंधित रोकथाम के लिए जिला, ब्लॉक तथा पंचायत व ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, डीआईओएस संत प्रकाश व जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed