{"_id":"625464f5ceb7a2475e7397d5","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6256810128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के साथ करें मधुर व्यवहार, शिकायतों का त्वरित करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के साथ करें मधुर व्यवहार, शिकायतों का त्वरित करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाए। महिला व किशोर-किशोरियों से संबंधित मामलों की थाना चौकी व बीट प्रभारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें। वाहन जांच के दौरान लोगों से शालीनता के साथ पेश आएं। ताकि जनता के बीच पुलिस की छवि मित्रता वाली बन सके।
यह बातें सोनवा थाने के निरीक्षण के दौरान सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा ने कही। उनके द्वारा सोनवा थाने का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना परिसर, थाना कार्यालय, माल खाना, माल मुकदमाती, भोजनालय, बैरक, आवास आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था व अभिलेखों को दुरुस्त रखने तथा गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित एहकमात की समीक्षा की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ-साथ वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया।
वहीं थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों को आगंतुक महिलाओं की शिकायत व समस्या को सरलता पूर्वक सुनने तथा शीघ्र निस्तारण के लिए थाना प्रभारी सहित संबंधितों को अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट व्यवस्था को चुस्त रखने, क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा आम जनमानस से मधुर व्यवहार करने की सलाह दी गई।