{"_id":"62473972b55d720ae9789f2f","slug":"bahraich-srawasti-news-lko62415774","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी दिलाने के नाम पर 6.87 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी दिलाने के नाम पर 6.87 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। हीरो मोटोकार्प लिमिटेड कंपनी की डीलरशिप एजेंसी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक व्यापारी से 6.87 लाख रुपया की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर इकौना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के आरोपी दोनों जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इकौना निवासी सनत कुमार कसौंधन पुत्र शिव कुमार ने 11 मार्च 2022 को एसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें बताया गया कि कुछ दिन पूर्व अशोक सिंह उर्फ महिपाल सिंह बोरा पुत्र हरीश सिंह बोरा निवासी काचुला पोस्ट धौलाचीना जिला अलमोड़ा उत्तराखंड और नदीम खा पुत्र शकील अहमद निवासी राजधानी पार्क नागलोई थाना नई दिल्ली, उससे मिलने आए थे।
इन दोनों ने उन्हें विश्वास में लेकर हीरो मोटोकार्प लिमिटेड कंपनी की डीलरशिप एजेंसी दिलवाने का भरोसा दिलाया था। डीलरशिप दिलवाने के लिए इन दोनों ने उनसे 6,87,200 का ऑन लाइन पेमेंट भी प्राप्त कर लिया। जानकारी के बाद एसपी ने साइबर सेल, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को खोजने का आदेश दिया। पुलिस ने ठगी करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटाप, दस मोबाइल समेत हार्डडिस्क व एक पेन ड्राइव बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने हीरो मोटोकार्प लिमिटेड कंपनी की डीलरशिप दिलाने के लिए फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। जो लोग डीलरशिप के लिए हमारे वेबसाइट पर आवेदन करते थे, उनका नाम, पता, मेल आईडी व संपर्क सूत्र प्राप्त कर लिया जाता था। इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य कंपनी का एजेंट बनकर कंपनी की डीलरशिप दिलाने का लालच देकर अपने फर्जी एकाउंट को कंपनी का बताकर कस्टमर द्वारा आनलाइन पैसा जमा करा कर इसे एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाल लेते थे।