फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

जिस घर में नारी का वास, वहां करते देवता निवास

Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीएचसी भिनगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान एक संस्था द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भिनगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत अमेरिका के न्यूयार्क शहर से की गयी थी। इसे संक्षिप्त रूप से आईडब्ल्यूडी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। भारतीय ग्रंथों में यह भी कहा गया है कि जिस घर में नारी का वास होता है वहां देवता निवास करते हैं। समाज को लैंगिक एकता व समानता हेतु जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित महिलाओं को अच्छे संस्कार देकर समाज में उदाहरण बनाने का काम एक नारी ही कर सकती है। इस मौके पर अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना, गुलशन जहां, प्रीती राव, ज्योति शुक्ला, खुशबू पांडे, कुसुम श्रीवास्तव, मन्तशा खातून, तोशीबा परवीन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed