फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान राख

Sun, 06 Mar 2022 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। सधईपुरवा स्थित मोबाइल की दुकान में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरावा हरगुन निवासी संदीप कुमार पुत्र जगराम मिश्रा भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सधईपुरवा मोड़ पर मोबाइल की दुकान करता है। प्रतिदिन की भांति शनिवार शाम करीब सात बजे संदीप दुकान बंदकर अपने रिश्तेदार के घर चला गया था। रात करीब 9 बजे पड़ोसियों ने देखा कि उसकी मोबाइल की दुकान से धुआं निकल रहा है जिसकी सूचना मोहल्लेवासियों द्वारा फोन से संदीप को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे संदीप ने दुकान खोलकर देखा तो दुकान में आग लग चुकी थी। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed