फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

तेंदुए ने गोवंश को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गिलौला(श्रावस्ती)। राजापुर खुर्द गांव के आसपास तेंदुए ने दस्तक दे दी है। तेंदुए ने गांव में एक गोवंश को निवाला बनाया है। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना के बाद गांव पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित पयागपुर थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी अक्षयवर यादव गांव के दक्षिण धनुही मार्ग के पास खेतों में काम कर रहा था। गुरुवार को तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस व वन विभाग की टीम ने देर रात तक खेतों में कांबिंग की। वहीं, शुक्रवार शाम गिलौला थाना क्षेत्र के राजापुर खुर्द गांव में धनुही मार्ग के पास जितेंद्र यादव के घर के पास तेंदुआ घूमता दिखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हांका लगाने से तेंदुआ कहीं भाग गया। देर रात तेंदुए ने मार्ग किनारे बैठी बासुदेव की बछिया को निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचे रेंजर पयागपुर कल्पेश्वर नाथ व वन दरोगा संजय ओझा ने संयुक्त टीम के साथ गांव के आसपास कांबिंग की। इसके बाद भी टीम खाली हाथ रही। वहीं, तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। वन दरोगा संजय ओझा बताते हैं पदचिह्न नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed