फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

नशामुक्ति के लिए किशोरों को कर रहे जागरूक

Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। एकता में ताकत होती है और एकता के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक होता है। इसी एकता के बल पर इकौना सीएचसी क्षेत्र के पीयर एजूकेटर्स ने नशा (मादक पदार्थों) के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसके तहत किशोर व किशोरियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला समन्वयक बबिता बाजपेई ने कहा कि नशा अभिशाप है। लोग पोषण, एनीमिया, माहवारी स्वच्छता और लैंगिक हिंसा आदि मुद्दों के प्रति जागरूक हों। समाज में सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को नशा छुड़ाकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए एक नई राह प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इकौना सीएचसी में तैनात अर्श काउंसलर नाजिम खान ने कहा कि कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पोषाहार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, गैर-संचारी बीमारियां, मादक द्रव्यों का दुरुपयोग, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा को शामिल किया गया है। उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाता है। इस दौरान पीयर एजूकेटर अंशिका पांडे, वीरेंद्र कुमार, सौरभ तिवारी, रजिया परवीन, प्रियंका कुरील, आदर्श शर्मा, सौरभ शर्मा, आकाश पांडे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed