फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

37 परीक्षा केंद्रों पर 18,019 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Mon, 14 Feb 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। प्रयागराज यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में 37 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 18,019 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 10,366 व इंटर मीडिएट के 7653 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रयागराज यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में नीलम राजकीय बालिका इंटर कालेज गिलौला, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज कटरा श्रावस्ती, जगतजीत इंटर कालेज इकौना, नेहरू स्मारक इंटर कालेज गिलौला, लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज वीरगंज पटना, तपसी इंटर कालेज सेमरहना, अलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नागरिक इंटर कालेज अमवा, श्रीराम दुलारे श्रीवास्तव हरीराम इंटर कालेज भंगहा, किसान इंटर कालेज सुविखा, परमहंस राम मंगलदास इंटर कालेज लेंगड़ीगूलर, बैजनाथ इंटर कालेज भारी गांव, शिवराजी जनता इंटर कालेज लालपुर अयोध्या, जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा, राजेंद्र दास जनजातीय इंटर कालेज मसहा कला, मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कालेज तुलसीपुर, आदर्श इंटर कालेज जमुनहा बाजार, बाबा जगदहा इंटर कालेज घोलिया कला, श्री प्रेम शुक्ला इंटर कालेज गिलौला, श्रीकाशी विश्वनाथ इंटर कालेज खैराकला, श्रीप्रकाश सिंह इंटर कालेज मैरिया परेवपुर, श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कालेज हरदत्त नगर गिरंट, जनता इंटर कालेज गोपालपुर इकौना, ओम मानस इंटर कालेज चिचड़ी, राहुल स्मारक पब्लिक इंटर कालेज असईपुरवा, रघुवरदयाल मेमोरियल इंटर कालेज महादेवा नासिरगंज परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज इकौना, श्रीराम उजागर एसबीएम हाईस्कूल भारी गांव सोनवा, बैद्य प्रकाश इंटर कालेज दुर्गाधाम हसनाभारी, एसपी रंजीत सिंह इंटर कालेज श्रावस्ती नगर तिलकपुर, आचार्य चाणक्य इंटर कालेज महरौली, श्री बेलभद्र प्रसाद गोकरननाथ इंटर कालेज मनिकाचौक भंगहा, पंडित ब्रह्मदत्त हायर सेकेंड्री स्कूल चैलाही, फतेह बहादुर इंटर कालेज गौसपुर, अमृता देवी रामसंवारे गौतमबुद्ध इंटर कालेज इकौना, चौधरी महाजन लाल गौरव पब्लिक इंटर कालेज पटना मल्हीपुर, जेआरयूबी इंटर कालेज बनघुसरा भिनगा का नाम शामिल है। जिनमें कुल 16,666 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 10,001 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 6193 बालक, 3808 बालिका संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 6665 छात्र शामिल हैं। हाईस्कूल में 365 व इंटर मीडिएट में 988 परीक्षार्थी व्यक्तिगत परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed