{"_id":"61f96f83c05a866629533859","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6159818101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के साथ दो ही लोग जा सकेंगे कक्ष तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के साथ दो ही लोग जा सकेंगे कक्ष तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशी के साथ दो ही लोग जा सकेंगे कक्ष तक
- चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम एसपी ने दिए टिप्स
- नामांकन स्थल का लिया जायजा, व्यवस्था दुरूस्त रखने का दिया निर्देश
फोटो - 03,06,07
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। ऐसे में सोमवार शाम डीएम व एसपी ने कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन स्थल का जायजा लिया। पुलिस लाइन सभागार में नामांकन व चुनाव प्रक्रिया में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक टिप्स दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि आयोग की मंशा के अनुरूप नामांकन की सभी कार्रवाई पूरी की जाए। नामांकन के दौरान कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने आए तो उसकी गहनता से जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि वह अपने साथ नामांकन पत्र के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अन्य सामग्री नामांकन स्थल तक न ले जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन न करे तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाये।
बताया कि विधानसभा क्षेत्र भिनगा के लिये नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या-38 में तथा विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कक्ष संख्या-44 में आठ फरवरी मंगलवार तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर शेष दिनों में किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी बुधवार को तथा नाम वापसी 11 फरवरी शुक्रवार को निर्धारित समयावधि में की जाएगी। नामांकन स्थल पर एक प्रत्याशी के साथ मात्र दो लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। प्रत्याशियों को कोविड-19 गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कापी रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 को देखते हुए किसी भी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी।
एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने नामांकन स्थल, बैरियर व चेक-पोस्ट पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रत्याशी जुलूस के साथ नामांकन स्थल तक नहीं आएगा। प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए। जिससे चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो। एडीएम कमलेश चन्द्र ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी नामांकन स्थलों के प्रवेश द्वार व नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामंाकन स्थलों पर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी। नामांकन स्थल पर बाहरी किसी भी व्यक्ति को कैमरा या मोबाइल ले जाने की अनुमति नही होगी। एएसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि नामांकन स्थल पर पांच निरीक्षक, 15 उपनिरीक्षक, सात मुख्य आरक्षी तथा 86 आरक्षी (महिला व पुरूष) के साथ ही साथ दो कंपनी पीएसी, एक फायर टेंडर, दो टीजी स्क्वायड तथा यातायात पुलिस की तैनाती है। नामांकन स्थलों से 100 मीटर के अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित है, उसके बाहर पार्किंग बनाई गई है। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा अतुल चौबे सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी तथा नामांकन प्रक्रिया में लगे सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।