{"_id":"61ddc4604e167c653339df87","slug":"bahraich-srawasti-news-lko613032284","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरीकोटिया निवासिनी एक नवविवाहिता का शव घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाकर पूरे मामले की जांच की मांग पुलिस से की है।
बहराइच के थाना मटेरा अंतर्गत मटेरा बहादुरपुर निवासी शबनम (20) का निकाह नवंबर 2021 में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरीकोटिया निवासी मोहम्मद रजा के साथ हुआ था। पंद्रह दिन पूर्व मोहम्मद रजा मेहनत मजदूरी करने के लिए मुंबई चला गया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा शबनम को दहेज में मोटर साइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते ही शबनम को शादी के बाद मायके भी नहीं जाने दिया जा रहा था। सोमवार को शबनम के एक रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने मायके आई थी।
यहां से वापस ससुराल लौटने के बाद उसकी लाश संदिग्ध परिस्थिति में उसी के घर में रस्सी के फंदे से लटकती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार जमुनहा फरीद खान के साथ मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भिजवाया। इस मामले में मृतका की मां नजमा ने पति, नंद व नंदोई के विरुद्ध दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अतुल चौबे ने बताया मामले की जांच की जा रही है।