{"_id":"61ddc4621a361152df670a55","slug":"bahraich-srawasti-news-lko613031935","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। एटीएम मशीन से पैसा निकालने में मदद के बहाने कुछ लोगों द्वारा एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 4.84 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पचास हजार के ईनाम की घोषणा भी की थी। भिनगा कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से धोखाधड़ी के इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी में तैनात जवान की पत्नी एटीएम मशीन से पैसा निकालने गई थी। उसकी मदद करने का भरोसा दिला कर वहां पहले से मौजूद ठगों ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर महिला के खाते से 4,84778 रुपये की धनराशि निकाल ली। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व साइबर सेल को लगाया गया था।
साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पचास हजार की ईनाम राशि भी घोषित की गयी थी पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों बदमाशों के पास से विभिन्न बैंको के 09 एटीएम कार्ड, 04 मोबाइल फोन, एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल व 80 हजार की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोंडा जिले के थाना इटियाथोक अंतर्गत ग्राम इटियाथोक तेलियानी रोड निवासी रतन कुंडू पुत्र गोपाल चन्द्र, इमिलिया रामनाथ निवासी संतोष कुमार पांडे पुत्र हरीप्रसाद पांडे व बेंदुली निवासी कुलदीप शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला के रूप में हुई है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि इस गैंग ने उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला अंतर्गत भिंड मुरैना में भी कई अपराध किए हैं और बीते काफी समय से फरार चल रहे थे।