{"_id":"61b78ba2f8d1ce61b515b830","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6087924131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर पार किया माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़कर पार किया माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बे में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। विगत एक पखवाड़े में एक के बाद एक चोरी से गिलौला वासियों में दहशत फैल गई है। रविवार रात चोरों ने कस्बे के ईदगाह मोहल्ले के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिलौला थाना अंतर्गत कस्बा गिलौला के ईदगाह मोहल्ले में समाज कल्याण विभाग के पूर्व सहायक अधिकारी मोहम्मद रऊफ खां रहते हैं। विगत दिनों वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने पैतृक निवास गोरखपुर शादी में गए थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने पर लगा दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुसे चोर ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर तथा 50000 रुपये नकद व एक मोबाइल सेट पार कर दिया।
रविवार शाम वापस लौटने पर रऊफ खान व उनके परिवार के लोगों ने देखा कि अंदर रखा सामान तितर-बितर था। इसकी सूचना पीड़ित द्वारा गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची गिलौला पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदित हो कि विगत दिनों कस्बे में चोरों ने दिनदहाड़े पंकज कुमार के घर में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया था। घटना के चार दिन बाद इलाहाबाद बैंक के पास इंद्रजीत की दुकान का ताला तोड़ा था। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद कस्बावासियों में दहशत है। वहीं, इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।