फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 4678 मामले

Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। व्यवहार न्यायालय परिसर भिनगा सहित कलेक्ट्रेट व जिले की तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पीठासीन अधिकारियों ने 4678 मामलों का जुर्म स्वीकारोक्ति व सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व वाले सभी न्यायालयों सहित डीएम के अधीन न्यायालयों व कार्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साकेत बिहारी दीपक की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के पीठासीन अधिकारी प्रभाकर राव द्वारा पारिवारिक वाद के 30 मामले सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारत किए गए। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदामा प्रसाद द्वारा क्रिमिनल के 08 वाद का निस्तारण कर 7500 रुपये पर समझौता किया गया। अपर जिला एवं सत्र यायाधीश व विशेष न्यायाधीश एससी / एसटी एक्ट उमेश कुमार द्वितीय ने क्रिमिनल के 25 वाद निस्तारित कर 1400 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो, अत्याचार निवारण अधिनियम परमेश्वर प्रसाद ने क्रिमिनल के 05 वाद निस्तारित कर 3000 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे्ट शीतला प्रसाद द्वारा लघु अपराधिक के 1224 वाद निस्तारित कर 264820 रुपये जुर्माना अधिरोपित किया। सिविल जज ग्राम न्यायालय इकौना बृजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा लघु आपराधिक के 86 मामले निस्तारित कर 22350 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अपर सिविल जज अवर खंड प्रभात सिंह द्वारा लघु आपराधिक के 144 वाद निस्तारित कर 14070 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही उन्होंने सिविल के 16 वाद का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल उपाध्याय द्वारा 55 वाद निस्तारण कर 22100 रुपये जुर्माना किया गया। अपर सिविल जज अवर खंड शुभम द्विवेदी द्वारा लघु आपराधिक के 101 वाद निस्तारण कर 18250 रुपये जुर्माना किया गया। सिविल जज अवर खंड त्वारित न्यायलय असगर अली द्वारा लघु आपराधिक के 44 वाद निस्तारित कर 16300 रुपये जुर्माना किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न राजस्व न्यायालयों द्वारा पेंडिंग केसो मे कुल 220 वाद निस्तारित कर 7,20,200 रूपये पर समझौता किया गया। अन्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 2407 प्रार्थना पत्र एवं वाद निस्तारित किए गए। इस दोरान राजस्व अधिकारी द्वारा 1185 रुपये जुर्माना वसूला गया। सेवा सम्बधित तथा सेवा निवृत्ति सम्बधित दो वाद का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल से संबंधित 69 वाद का निस्तारण कर 1,30,000 रूपये वसूले गये। साथ ही प्री-लिटिगेशन वादो में स्थायी लोक अदालत श्याम लाल कोरी द्वारा 7 वाद का निस्तारण किया गया। उपभोक्ता फोरम के द्वारा 11 वाद निपटाये गये। बैंक के द्वारा प्री-लिटिगेशन के 224 वाद निस्तारित कर 2,55,84,0041 रुपये पर समझौता किया गया। इस मौके पर सभी संबंधित पक्षकार, अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed