फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

11 वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुई दूध खरीद

Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जमुनहा(श्रावस्ती)। राप्ती के कछार सहित सीमा क्षेत्र के गो पालकों का सपना 11 वर्ष बाद भी अधूरा है। लाखों रुपये खर्च कर जमुनहा के चमरपुरवा में बीएडीपी से दुग्ध सहकारी समिति का निर्माण कराया गया था, लेकिन कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण आज तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन

श्वेत क्रांति लाने के लिए सरकार भले ही पशुपालन व दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके एकदम विपरीत है। विभागीय उपेक्षा के कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। देखा जाए तो अब तक जिले में दुग्ध उत्पादन समिति स्थापित नहीं हो सकी है। आज भी यह कार्य गोंडा के सहारे संचालित कराया जा रहा है। वहीं नेपाल सीमा से सटे राप्ती के कछार क्षेत्र जमुनहा के गांव में दूध खरीद के लिए वर्ष 2009-10 में योजना तैयार की गई थी ताकि दूधियों व पशुपालकों को दूध बचने के लिए दूर न जाना पड़े। इसके लिए बॉर्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत लाखों रुपये खर्च कर जमुनहा के चमरपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय चमरपुरवा प्रथम के बगल में दुग्ध सहकारी समिति का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

तब इसके संचालन के लिए जेनरेटर सहित अन्य उपकरण भी मंगाए गए थे। इससे ग्रामीणों में यह उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें अपने गांव के आसपास की दूध बेचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही दूध का उचित मूल्य भी मिलेगा। लेकिन ग्रामीणों का यह सपना 11 वर्ष बाद भी सपना ही रहा। केंद्र पर कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण अब तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में आज भी पशुपालक व दूधिया दूध बेचने के लिए जमुनहा, मल्हीपुर, बदला, बाबागंज सहित बहराइच जाने को विवश देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed