फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

मिट्टी के दीपक व मोमबत्ती की रोशनी बिखेरेगी छटा

Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। दीपों का महापर्व दीपावली इस बार प्रदूषण मुक्त रहेगी। गुरुवार को मनाए जाने वाली दीपावली में मेड इन इंडिया झालरों का जलवा दिखेगा, इसके साथ ही पारंपरिक मिट्टी के दिए व मोमबत्ती की रोशनी से लोगों के घर व आंगन रोशन होंगे। कार्तिक अमावस्या की रात लोगों के घर व प्रतिष्ठान पर इस बार भारतीय सभ्यता व परंपरा की झलक दिखेगी। बाजारों में भी लोकल फार वोकल अपनी छाप छोड़ रहा है। लोकल फार वोकल बाजार पर भारी पड़ा है। जगह जगह पर मिट्टी के दिए स्टाल लगा कर बिक रहे हैं। अमावस्या की रात लोग घरों को रोशन करेंगे।
विज्ञापन

दीपावली खुशहाली, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का द्योतक है। रोशनी का यह त्योहार बताता है कि चाहे कुछ भी हो जाए असत्य पर सत्य की जीत अवश्य होती है। माना जाता है कि रावण पर विजय प्राप्त कर 14 वर्ष का वनवास काटकर भगवान श्रीराम अपने घर लौटे थे। इसी खुशी में प्रजा ने श्रीराम का स्वागत घी के दीपक जलाकर किया था। इस दिन श्रीगणेश, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की पूजा की जाती है। विधि-विधान से पूजा करने पर दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। दीपावली की रात सतरंगी छटा बिखेरने के लिए लोग इस बार मेड इन इंडिया के बिजली की झालरों से घरों व प्रतिष्ठानों को सजा रहे है। इस वर्ष भिनगा में जूनियर हाईस्कूल मैदान में पटाखा बेचने के लिए अनुमति दी गई है। इसके साथ ही सभी विकास खंडों में एक खुले स्थान पर दुकान लगाई गई है।
विज्ञापन

पंडित राम अधार पाठक ने बताया कि इस बार दीपावली पर ग्रह, नक्षत्र व योगों का विशेष संयोग बन रहा है। सूर्य, मंगल व चंद्र की युति विशेष लाभ देने वाली रहेगी। दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त शाम को 06:10 से 8:00 बजे तक है। पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, लक्ष्मी जी को अर्पित करने के लिए वस्त्र, लाल कपड़ा, मिष्ठान्न, पंच पल्लव (गूलर, गांव, आम, पाकर और बड़ के पत्ते), तेल, मौली, रूई, पांच यज्ञोपवीत (धागा) आदि वस्तुओं के साथ लोकरीति के अनुसार पूजन करना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश का महापर्व दीपावली आज मनाया जाएगा। यदि कहीं कोई अनहोनी हो तो इसके लिए तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस, फायर सहित एंबुलेंस आदि की सेवा ली जा सकती है। इसके अलावा बिजली की समस्या के लिए कंट्रोल रूम के सीयूजी 9453004842 सहित अधिशाषी अभियंता विद्युत के सीयूजी नंबर 9415901449 पर सूचना दे सकते हैं। दीपावली पर अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए भिनगा व इकौना में वाहनों को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि एक वाहन भ्रमणशील रहेगा। जो आपात स्थिति की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचेगा।
आग की घटनाओं से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दस बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार बेड आरक्षित किए गए हैं। जहां सभी प्रकार की दवाएं मौजूद कराई गई हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की आपात ड्यूटी भी लगाई गई है। जहां चिकित्सक कर्मचारियों के साथ मौजूद रह कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे। इसके साथ ही आपात स्थित के लिए एंबुलेंस को भी अलर्ट रखा गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि दीपावली के दिन प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। ऐसे में दमा और अस्थमा मरीज को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में लोग घर के अंदर रहे। बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें।

जिले के सभी प्रमुख मार्गों, गांव व नगरीय क्षेत्रों की दो दो घंटों के अंतराल पर जांच कराई जा रही है। जिससे कोई घटना न घटे। नगरीय क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ ही भिनगा व इकौना में पीएसी के साथ होमगार्ड जवानों को लगाया गया है। सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। मैं स्वयं भी मातहतों के साथ जिले की प्रमुख बाजारों में गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं।
- बीसी दुबे एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed