फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कटरा (श्रावस्ती)। गोंडा के थाना इटियाथोक ग्राम हिंदू नगर निवासी नरपत दयाल पाठक ने अपनी पुत्री कुसुम (19) का विवाह छह माह पूर्व इकौना के ग्राम करमोहना रमवापुर डकाही निवासी दुर्गेश के साथ किया था। कुसुम की लाश शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मृतका के पिता को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इकौना पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति दुर्गेश, ससुर गिरधारी व ननद कल्याणी के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसकी हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed