फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

आज भिनगा आएंगे सूबे के मुखिया

Sat, 16 Oct 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जिले में रविवार अपराह्न 01:05 बजे होगा। वह करीब पौने दो घंटे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में रुकेंगे। इस दौरान उनके द्वारा न सिर्फ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा बल्कि वह जिले की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन से जिलेवासियों में उम्मीद की किरण फूटी है। चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री के आगमन से लोग कई नई व बड़ी योजनाओं की घोषणा की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज भिनगा आ रहे हैं। वह अपराह्न 1:05 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बने हैलीपैड पहुंचेंगे जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका करीब पौने दो घंटे का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान करने के साथ 87 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही वह विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जनसभा को संबोधित करने को लेकर प्रशासन तैयारियां पहले ही पूरी कर चुका है। करीब दस हजार से अधिक लोगों को जनसभा में बुलाया जा सकता है जिनके बैठने की व्यवस्था पंडाल में की गई है।
विज्ञापन

मुख्य पंडाल के साथ दोनों अतिरिक्त पंडाल भी निर्मित किए गए हैं जिसमें लाभार्थियों के साथ साथ आम लोगों को बैठाया जाएगा। पंडाल की अगली पंक्ति उन लोगों के लिए सुरक्षित है जो मुख्यमंत्री से मिलकर सम्मानित होने वाले हैं। मंच के ठीक पीछे स्टेडियम की दीवार तोड़कर हैलीपैड बनाया गया है जहां से मुख्यमंत्री को सीधे मंच पर लाया जाएगा। इसके साथ आम लोगों के प्रवेश के लिए दो अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहला अवसर है जब इतना बड़ा पंडाल बनाया गया है, जहां दस हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को एनयूएलएम लाभार्थियों, विभिन्न योजनाओं के लिए प्रशिक्षण ले चुके लाभार्थियों व कौशल केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियों के साथ अन्य विभागों से जुड़े लाभार्थियों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी लाभार्थी समय से पहुंचें इसके लिए भी योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने जायजा लिया। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था जांचने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। इस मौके पर संबंधित लोगों को आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
मुख्यमंत्री 22483.58 करोड़ की 32 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 16561.13 करोड़ की 55 योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बीस लाभार्थियों को आवास, शौचालय, ओडीओपी व कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार अपराह्न 1:05 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास निर्मित हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से दोपहर 1:15 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा। अपराह्न 2:50 बजे मुख्यमंत्री हैलीपैड पहुंचेंगे, जहां से 2:55 बजे चौपाल सागर नानपारा रोड बहराइच के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed