{"_id":"61671eb76fa0347b787b3cc0","slug":"bahraich-srawasti-news-lko59998715","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का विशाल समूह भाजपा का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का विशाल समूह भाजपा का परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न शक्ति केंद्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में जिले में चल रहे पन्ना प्रमुख अभियान को गति प्रदान करते हुए मंगलवार शाम व बुधवार को जिला प्रभारी द्वारा जिले के विभिन्न बूथों पर प्रवास किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
भाजपा जिला प्रभारी व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी द्वारा मंगलवार शाम जिले के विभिन्न शक्तिकेंद्रों पर पन्ना प्रमुख अभियान के तहत कई बूथों पर बैठक की गई। इकौना के श्रावस्ती मंडल के शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 402 पर मंडल अध्यक्ष द्वारा महाराज प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व के मानचित्र पर एक सितारे की तरह चमक रहा है। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं का यह विशाल समूह ही उसका परिवार है। बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडे, कन्हैयालाल जायसवाल, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।