{"_id":"616323cf8ebc3efaa644405a","slug":"bahraich-srawasti-news-lko599517760","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर भेजें जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर भेजें जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में शनिवार शाम एसपी ने चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने व अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि शारदीय नवरात्रि चल रहा है। इसके साथ ही दुर्गा पूजन व रामलीला मंचन भी हो रहा है। आगामी दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा सहित अन्य त्योहार भी मनाए जाएंगे। शारदीय नवरात्र व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में कोई विवाद प्रकाश में आया हो तो विवादित स्थल का भ्रमण कर दोनों पक्षों से वार्ताकर विवाद का समाधान करें। दुर्गा पूजन पांडाल व रामलीला कार्यक्रम स्थलों एवं जुलूस के मार्गों पर समुचित पुलिस प्रबंध किए जाएं।
प्रतिमा स्थापना व जुलूस के विवादित मार्गों के संबंध में जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से संबंधित पक्षों से वार्ताकर समस्या का समाधान आम सहमति से करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, जुलूस के दिन समुचित पुलिस बल के साथ शांति सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों व कमेटी के पदाधिकारियों सहित स्वयं सेवी सदस्यों को भी नियुक्त कराने का निर्देश दिया। बैठक में सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।