फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की तालाब में मिली लाश

Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। हरैया तराई की रहने वाली एक युवती रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का शव देर रात गांव से थोड़ी दूर पर स्थित तालाब से बरामद हुआ। दुपट्टा व चप्पल तालाब से थोड़ी दूर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मणपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हरैया तराई निवासिनी ननकई उर्फ जनक दुलारी (19) का विवाह हो चुका है, लेकिन उसका गौन अब तक नहीं गया था। जनक दुलारी रविवार शाम करीब पांच बजे किसी काम से घर से बाहर निकली थी, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवारीजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी लक्ष्मनपुर बाजार में दिया गया। सूचना के बाद परिवारीजनों व ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस द्वारा युवती की तलाश शुरू कराई गई। तलाश के दौरान देर रात गांव से थोड़ी दूर पर स्थित तालाब के निकट जनक दुलारी का चप्पल व डुप्पटा पड़ा मिला, जिसे देख किसी अनहोनी की आशंका से परिवारीजनों ने ग्रामीणों व पुलिस के साथ जाकर तालाब में उसकी तलाश शुरू किया।
विज्ञापन

कुछ बाद देर रात युवती का शव तालाब से बरामद हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए वहां मौजूद उपनिरीक्षक रामराज प्रसाद द्वारा भिनगा भेज दिया गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed