{"_id":"615c914b8ebc3e09c641e0fa","slug":"bahraich-srawasti-news-lko598789081","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन दो या सरकारी कुर्सी छोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन दो या सरकारी कुर्सी छोड़ दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के जिला इकाई की ओर से मंगलवार को मोटर साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से भिनगा नगर होते हुए यह रैली जूनियर हाईस्कूल भिनगा पहुंची, जहां धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स द्वारा सरकार से पुरानी पेंशन देने या कुर्सी छोड़ने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
जिलाधिकारी टीके शिबु को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिला इकाई के महासचिव अवधेश कुमार यादव ने कहा है कि राज्य के करीब तीस लाख कर्मचारी, शिक्षक व राज्य सेवा के सभी अधिकारी एवं पेंशनर्स एक अप्रैल 2005 से लागू नई अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर लंबित समस्याओं के निराकरण के संबंध में चरण बद्ध तरीके से आंदोलन चला रहे हैं। जिसके क्रम में मंगलवार को मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। यदि हमारी मांग पूरी न हुई तो 28 अक्तूबर को प्रदेश भर के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारियों व पेंशनर्स द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही तीस नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी। जहां हमारा संगठन कड़ा निर्णय लेगा। ऐसे में सरकार तत्काल हमारी मांगों को पूरा करे। सरकार हमारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के साथ ही अन्य लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए कदम उठाए अन्यथा हम धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मंच के संयोजक कृष्ण कुमार वैश्य, अध्यक्ष वीके पांडेय, परशुराम त्रिपाठी, गुरुवचन सिंह, एसपी सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव, डा. वीके गौरव, सत्य प्रकाश वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, प्रहलाद विश्वकर्मा, जनार्दन यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील दत्त शुक्ला, हरीश कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स मौजूद रहे।