फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाएं प्रभावी रोक

Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य बुधवार को भिनगा पहुंची। उन्होंने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगने, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने एवं प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा महिला के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के लिए समय समय पर जिले में महिला जनसुनवाई, विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुदलता श्रीवास्तव ने हरिहरपुररानी ब्लाक मुख्यालय भंगहा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी किया। उन्होंने पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। साथ ही पोषण अभियान के तहत चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने की अपील भी की। कहा कि लोगों को पोषण वाटिका, पौधेरोपण व सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व के बारे में भी बताया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं पौष्टिक भोजन की जानकारी दी जाए। मौके पर पोषण अभियान से संबंधित जागरूकता सामग्री व साहित्य का वितरण करने के साथ ही विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। साथ ही पोषण अभियान को सशक्त करने के लिए अन्य प्रभावी उपायों को अपनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। आयुष विभाग द्वारा बेहतर स्वस्थ्य के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने महिला कल्याण कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed