फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली घर की चाभी

Wed, 01 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को बुधवार गृह प्रवेश के लिए चाभी सौंपी गई। श्रावस्ती विधायक व सीडीओ द्वारा एनआईसी भवन में कार्यक्रम के दौरान चाभी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में कुल 4120 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने आवास का निर्माण कर लिया है। इसके लिए जिले में कुल 49.44 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

आवास पूरा करने वाले लाभार्थियों में से चिह्नित 10 लाभार्थियों को बुधवार कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में उनके घर की चाभी सौंप कर गृह प्रवेश करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने इन लाभार्थियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि देश के प्रत्येक आवास विहीन व्यक्ति के सर पर छत होनी चाहिए। उन्हीं की प्रेरणा व प्रयास से आज उनका सपना साकार हो रहा है। प्रत्येक जरूरतमंद व आवासहीन व्यक्ति को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव स्मार्ट गांव के रुप में विकसित हो तथा गांव के प्रत्येक जरूरतमंद को आवास के साथ साथ सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिले। जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। जरूरतमंद व्यक्ति को आवास के साथ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय, उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड, राशन कार्ड व नि:शुल्क राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की गयी। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सात लाभार्थी व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाभार्थी शामिल थे। जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर 100-100 आवास के लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की गई। जिले में आवासीय योजना के तहत 4120 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हुए हैं। जिन्हें 49.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण इंद्रपाल सिंह समेत कई लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed