फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

जंगल में शिकारियों ने बारहसिंघा को गोली मारकर किया घायल

Mon, 28 Jun 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। श्रावस्ती जंगल में शिकारियों ने सोमवार को एक बारहसिंघा को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल बारहसिंघा जान बचाने के लिए परसा गांव की ओर भागा जहां उसे कुत्तों ने घेर लिया। यह नजारा देख कर ग्रामीणों ने कुत्तों को भगा कर उसका इलाज कर घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। करदरी जंगल में बीट संख्या आठ में शिकारियों की गोली से घायल एक बारहसिंघा जान बचाने के लिए जंगल छोड़ परसा गांव के मैदानी भाग में आ गया। घायल बारहसिंघा को गांव के आवारा कुत्तों ने घेर लिया। मौजूद चरवाहों ने बारहसिंघा को किसी तरह कुत्तों से बचा कर पकड़ कर इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रणबीर सिंह को दी। उन्होंने घायल बारहसिंघा का इलाज कराकर इसकी सूचना वन विभाग के मोहम्मदपुर चौकी के वनरक्षक शेष नरायन मिश्रा को दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही बारहसिंघा को ट्रैक्टर ट्राली से फारेस्ट चौकी भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान पाया गया कि बारहसिंघा को कुछ दिन पूर्व बाएं पैर में गोली लगी थी। जिसकी जख्म भरा हुआ था परंतु बायां पैर अभी भी काम नही कर रहा है। शिकार के दौरान शिकारियों द्वारा मारी गई गोली बाएं पैर के ऊपर कूल्हे पर लगी है। घायल होने के बाद शिकारी के पालतू कुत्ते द्वारा घेरवा कर बारहसिंघा को पकड़वाने की तैयारी थी। लेकिन समय पर चरवाहों के आ जाने के कारण बारहसिंघा की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed