फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

ननिहाल आए नेपाली युवक का तमंचे के बल पर अपहरण

Tue, 16 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा बाजार में अपने ननिहाल आए एक नेपाली युवक का सोमवार देर रात मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेपाल के नेपालगंज स्थित बड़ी सहाबा मस्जिद निवासी साहिल (20) का ननिहाल मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में है। पांच दिन पूर्व साहिल अपने मामा मोहम्मद हासिम से मिलने उनके घर जमुनहा बाजार आया था।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे साहिल परिचित शकील के साथ जमुनहा पुलिस चौकी के पास स्थित एक होटल के सामने बैठा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे तीन मोटर साइकिल पर सवार छह असलहाधारी लोगों ने उसे घेर लिया। सभी चेहरे पर मास्क पहने हुए थे। जब तक साहिल व शकील कुछ समझ पाते तब तक मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने साहिल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उसे मोटर साइकिल पर बैठा कर अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन

जिसका होटल पर मौजूद सलीम ने विरोध किया तो उसके ऊपर भी बदमाशों ने तमंचा तानकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपहरण का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। साहिल के मामा हासिम ने मल्हीपुर पुलिस को जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed