फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Awareness rally to stop the use of waste plastic and polythene

वेस्ट प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग रोकने को निकली जागरूकता रैली

Mon, 30 Sep 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally to stop the use of waste plastic and polythene
स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम व सीडीओ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में दो अक्तूबर से वेस्ट प्लास्टिक व पालीथीन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों ने मानव शृंखला बनाई। इस दौरान विकास भवन से भिनगा नगर तक रैली भी निकाली गई जिसे डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को व्यापक जन आंदोलन का रूप देने व स्वच्छता संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए यह मानव शृंखला बनाने के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई है।
विज्ञापन

वहीं सीडीओ अवनीश राय नेकहा कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ में सभी का सहयोग जरूरी है। प्लास्टिक के प्रयोग से जन मानस प्रभावित होता है। इसके प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए सभी को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने, जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने, कूड़े को घरों के बाहर सड़कों व नालियों में न डालने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान लोगों ने ‘कपड़ा व जूट बैग अपनाना है, प्लास्टिक को हटाना है...’ व ‘पर्यावरण को बचाना है, प्लास्टिक को जड़ से मिटाना है...’ आदि नारे भी लगाए। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व सफाई कर्मचारी सहित स्वेच्छाग्रही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed