फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Attempt to molest a woman who is alone at home

Shravasti News: घर में अकेली महिला से दुराचार का प्रयास

Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to molest a woman who is alone at home
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के बरगदवा निवासी दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर पुलिस ने बरगदवा निवासी राजेश मिश्रा व संजय चौधरी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुलह का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


किसान को सर्प ने डसा
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खनपुरवा निवासी मंसाराम (45) पुत्र कृपाराम शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने गया था। जहां उसे सर्प ने डस लिया। परिवारीजन उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटना में बालक घायल
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी पंकज (8) पुत्र हृदयराम शनिवार सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


गोवंश से टकरा कर युवक घायल
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना कस्बा निवासी विकास (30) शुक्रवार देर शाम बाइक से बलरामपुर से घर लौट रहा था। बौद्ध परिपथ स्थित जगदीशपुर संहार बाबा मंदिर के पास मार्ग पर दौड़ रहे मवेशियाें से उसकी टक्कर हो गई। जख्मी विकास को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed