{"_id":"6043b7aa8ebc3edbf0321df2","slug":"attach-srawasti-news-lko568258927","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर शुक्रवार रात वापस घर लौट रहे बाइक सवारों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर देवमन के मजरा छोटकईडीह निवासी राम बहादुर (35) पुत्र सालिक राम की रिश्तेदारी बलरामपुर जिले के विदुहनी गांव में पड़ती है। जहां शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें शामिल होने के लिए राम बहादुर बाइक से विदुहनी गया था। जहां से देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका पुत्र सिद्धनाथ (15) व गांव का ही बजरंगी लाल पुत्र बदलू राम भी था। जैसे ही रामबहादुर बाइक लेकर तुलसीपुर सिरसिया मार्ग स्थित सौडोला गांव के पास पहुंचा। तभी वहां तेंदुए के भगाने के लिए ग्रामीण हांका लगा रहे थे।
इसी बीच सोहेलवा जंगल की तरफ से निकले एक तेदुएं ने मोटर साइकिल पर हमला कर दिया। जिसे देख रामबहादुर बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गिर गई। इसमें रामबहादुर, सिद्धनाथ व बजरंगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वापस घर भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद आसपास के गांव में तेंदुए को लेकर दहशत फैल गई है।