{"_id":"5f3954828ebc3e3cd51887a5","slug":"atal-bihari-s-life-inspires-everyone-srawasti-news-lko535331211","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी का जीवन सभी को प्रेरणा देने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी का जीवन सभी को प्रेरणा देने वाला
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व जनसंघ तथा भाजपा के संस्थापक पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की रविवार को द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भिनगा स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किए।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि अटल जी का जीवन सभी को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित करते हुए देश को शिखर पर ले जाने के कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
प्रधानमंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए अटल जी की ओर से किए गए कार्यों की उनके विरोधी भी सराहना करते थे। वह एक ऐसे नेता थे जिनका कोई भी शत्रु नहीं था। इसी लिए उन्हें अजातशत्रु भी कहा जाता था। अटल जी एक अच्छे इंसान के साथ साथ कुशल संगठनकर्ता, नेता, कवि और राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सदैव सर्वसमाज व देश हित के कार्यों में अपने अमूल्य जीवन का सदुपयोग कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए । इस मौके पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।