फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Assistant teacher and instructor found missing in inspection

निरीक्षण में नदारद मिले सहायक शिक्षक व शिक्षामित्र

Thu, 24 Oct 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher and instructor found missing in inspection
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय अवधूतनगर का मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र नदारद मिले। साथ ही मौजूद पाठ्य पुस्तकों पर अलग-अलग मूल्य अंकित मिला। इस पर बीएसए को जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अवधूतनगर का सीडीओ अवनीश राय ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात सहायक शिक्षिका साक्षी सिंह, सुमन गंगवाल, शिवमोहन व नितिन कुमार उपस्थित मिले। जबकि सहायक अध्यापक विश्वपाल राना हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिले। मौजूद शिक्षकों ने अध्यापक विश्वपाल के बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कही। मगर विद्यालय में कोई भी प्रार्थनापत्र बिना दिए वह ड्यूटी से गायब थे। वहीं शिक्षामित्र मंगलेश्वर प्रसाद भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। जो बाद में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

शिक्षामित्र ने बताया कि वह वीएलओ का कार्य देखने के कारण आधार कार्ड का नंबर लेने गांव गया था। यहां कक्षा एक में 76 के सापेक्ष 37, कक्षा दो में 59 के सापेक्ष 31, कक्षा तीन में 59 के सापेक्ष 20, कक्षा चार में 39 के सापेक्ष 19 तथा कक्षा पांच में 24 के सापेक्ष 18 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। यहां मध्याह्न भोजन में बच्चों को तहरी दी गई थी, जिसकी गुणवत्ता सामान्य मिली। बच्चों को दूध नहीं दिया गया था। पुस्तकालय के लिए खरीदी गईं पुस्तकों में कुछ पर दो तरह का मूल्य अंकित मिला। इस पर बीएसए ओमकार राणा को जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed