{"_id":"6a0b611658eca5f03c047df1","slug":"asp-inspected-the-security-of-vibhuti-nath-temple-complex-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120241-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एएसपी ने विभूतिनाथ मंदिर परिसर की परखी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एएसपी ने विभूतिनाथ मंदिर परिसर की परखी सुरक्षा
Tue, 19 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के विभूतिनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार देर शाम एएसपी चंद्रकेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कहा कि अधिक मास (मलमास) में विभूतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसका विशेष ध्यान रखें। परिसर में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही परिसर की ड्रोन कैमरों व सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मियों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सिरसिया कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
