{"_id":"5ee8f2ed8ebc3e430c40a77b","slug":"asp-inspected-sonwa-police-station-srawasti-news-lko5262970142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनवा थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनवा थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाने का मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिलीं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया। वहीं बरसात की संभावनाओं को देखते हुए परिसर के आसपास साफ सफाई कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने को कहा।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे मंगलवार को अचानक सोनवा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले थाना कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों, मुलाकाती रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का जायजा लिया। बाद में मालखाना व शस्त्रागार में जाकर गहनता से जांच की। इस दौरान प्रधान आरक्षी को मालखाने में रखे सामानों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बरसात प्रारंभ होगी। ऐसे में थाने में रखे सभी अस्त्र शस्त्र की साफ सफाई तत्काल कर लें।
इसके बाद एएसपी ने आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, भोजनालय सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी को बरसात पूर्व थाना परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, आवासों सहित बैरक व थाना कार्यालय की छतों की साफ सफाई कराने व छत की नालियों पर जमा कूड़े आदि को हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उनके थाने में अपराध समीक्षा भी की। इस दौरान वहां तैनात विवेचकों को लंबित विवेचनाओं को एक सप्ताह में पूरा करने व लंबित अहकमात का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।