{"_id":"610c1b418ebc3ec1f4482f59","slug":"asp-and-co-inspected-the-police-station-srawasti-news-lko590039627","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी व सीओ ने थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी व सीओ ने थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर विवेचकों के साथ मीटिंग कर लंबित मामलों की समीक्षा की। वहीं सोनवा थाने का सीओ इकौना ने निरीक्षण कर समीक्षा की। जहां अधिकारियों ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बुधवार शाम मल्हीपुर थाने पहुंचे। जहां एएएसपी द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की सफाई व लंबित माल मुकदमाती वाहनों व मालों के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विवेचकों के साथ मीटिंग कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया।
इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर तैनात महिला कर्मचारियों से थाने पर आने वाली महिलाओं की समस्या को सरलता पूर्वक सुन कर निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित संबंधित को जानकारी देने को कहा। वहीं क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने गुरुवार को सोनवा थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाने पर अपराध समीक्षा की। समीक्षा के दौरान थाने पर कुल 19 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। जिन्हें 10 दिन में निस्तारित करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सोनवा सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। (संवाद)