फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   arresting

2 किलो 74 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
arresting
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान एक युवक को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सिरसिया आरपी यादव मंगलवार रात हमराह उपनिरीक्षक शंभूनाथ उपाध्याय, प्रधान आरक्षी बृजेंद्र सिंह, आरक्षी जलालुद्दीन व ध्रुवकुमार आजाद के साथ गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर मोतीपुर तिराहे पर घेराबंदी की। मोतीपुर की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को जब पुलिस ने रुकने को कहा तो वह भागने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक की पहचान अनोखी लाल निवासी ग्राम बेनीडीहा थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से पुलिस ने 2 किलो 74 ग्राम चरस बरामद की। युवक को सिरसिया पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

288 शीशी नेपाली शराब संग तीन धरे गए
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 288 शीशी नेपाली शराब बरामद की। वहीं भिनगा कोतवाली पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई। मल्हीपुर पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान राप्ती बैराज से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान लल्लन व दीनदयाल निवासी जमुनहा बाजार के रूप में हुई।

इस दौरान पुलिस ने लल्लन के कब्जे से 213 शीशी व दीनदयाल के कब्जे से 75 शीशी नेपाली शराब बरामद की। वहीं भिनगा कोतवाली पुलिस ने कोंड़री गांव निवासी पदारथ को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed