फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Arrested with 15 thousand prize gun

15 हजार का इनामी तमंचा के साथ गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arrested with 15 thousand prize gun
श्रावस्ती। प्रभारी निरीक्षक इकौना ने शनिवार को 15 हजार के इनामी अपराधी को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निदेश पर जिला पुलिस वारंटियों व वांछितों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी के तहत शनिवार को प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी हमराहियो के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मुखबिर की सूचना पर भोलहा तमाही मार्ग पर नरायनजोत गांव से पूर्व बनी पुलिया के पास से बलरामपुर जिले के चौकी मथुरा बाजार अंतर्गत ग्राम गोकुली निवासी भीम खटिक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भीम खटिक के खिलाफ पूर्व में थाना इकौना में कई अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी दिनों से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध बलरामपुर जिले के थाना ललिया में 12 अभियोग पंजीकृत हैं। यह थाना ललिया का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed