{"_id":"63adc93d3eb0056c7c5edb90","slug":"arrangement-of-protection-against-cold-should-be-improved-in-night-shelters-srawasti-news-lko6641427190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रैन बसेरों में दुरुस्त हो ठंड से बचाव की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रैन बसेरों में दुरुस्त हो ठंड से बचाव की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में स्थापित सभी रैन बसेरों में बेसहारों को ठंड से बचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक चौबंद व दुरुस्त रखी जाएं। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दी। वह जनता दर्शन में हिस्सेदारी कर रहे थे। इस मौके पर डीएम ने अपनी परेशानी बताने आए जरूरतमंद फरियादियों को ठंड से बचाने के लिए कंबल भी बांटे।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में अपनी परेशानी सुनाने पहुंचे एक वृद्ध को ठंड से कंपकंपाता देख डीएम ने मौके पर ही उन्हें कंबल उपलब्ध कराया। इसके बाद उनकी समस्या को सुनकर इसे प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का निर्देश मौजूद मातहतों को दिया। ठंड के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को गरीब व असहायों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के साथ कंबल वितरित कराने का निर्देश भी दिया। कहा कि सभी एसडीएम अपने तहसील क्षेत्रों के रैन बसेरों का नियमित तौर पर निरीक्षण कर वहां पर आने वालों को ठंड से बचाने के लिए सभी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखे। इसके साथ ही इस बात का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाए कि कही भी कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोने पाएं।