फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Arise, wake up, vote, not a single vote is wasted

उठो जागो करो मतदान, एक भी मत न हो बेकार

Wed, 23 Feb 2022 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Arise, wake up, vote, not a single vote is wasted
स्विप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को 1200 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिले के 1200 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं शिक्षकों व ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उनके द्वारा रैली में सबसे बड़ा दान मतदान, धनबल जनबल बुद्धि अपार, मतदान बिना सब बेकार, बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है। करे राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान। घर-घर साक्षरता ले जाएंगें, मतदाता जागरूक बनाएंगे। बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, आओ मिलकर अलख जगाएं, सब मिलकर मतदान कराएं आदि नोर लगाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान रैली में शामिल छात्र छात्राओं द्वारा आस पास के गांवों, बाजारों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। रैली में परिषदीय विद्यालय के लगभग 1,60,000 बच्चों के साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के सभी 15 सदस्य व बड़ी संख्या में अभिभावकों सहित लगभग 2,70,000 लोगों ने प्रतिभाग किया। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि रैली के माध्यम से बच्चों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से 27 फरवरी को मतदान के लिए अपील की। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में एकत्र होकर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे 27 फरवरी अर्थात मतदान की तिथि निकट आ रही है। उसी क्रम में हम अनेक बड़े कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान की तिथि एवं मतदान के फायदों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में 25 फरवरी को सभी विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें गांव की समस्त महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए सभी अभिभावकों को बुलाया जाएगा एवं उन्हें मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed