फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Archana and Vikas first in 100 meter run

सौ मीटर दौड़ में अर्चना व विकास प्रथम

Fri, 13 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Archana and Vikas first in 100 meter run
श्रावस्ती में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते मुख्य अतिथि। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान तुलसीपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शुक्रवार को विजेता प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान व डायट इकौना के विद्यार्थियों के मध्य दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कबड्डी, वालीबॉल, खो खो सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं थी। इसमें प्रशिक्षण परिषद की ओर से रैफरी के तौर पर रमेश पाठक, आसिफ खान, रोहित, अब्दुल कलाम को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
विज्ञापन

इस दौरान 100 मीटर दौड़ में अर्चना सिंह प्रथम, शिल्पी पोरवाल द्वितीय व सौम्या चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में काव्या वर्मा प्रथम, मांडवी द्वितीय व अर्चना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सौम्या चतुर्वेदी प्रथम, काव्या वर्मा द्वितीय व सीमा पाठक तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में मांडवी प्रथम, श्वेता भारती द्वितीय व शिवानी टंडन तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विकास पोरवाल प्रथम, नीरज कुमार वर्मा द्वितीय व राजेश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में नीरज कुमार वर्मा प्रथम, अनुराग आर्य द्वितीय व सुनील रावत तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद यूनुस प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय व अमित चौरसिया तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में विकास पोरवाल प्रथम, रामशंकर द्वितीय व नीरज कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका में उमा देवी प्रथम, अलका देवी द्वितीय व काव्श्या वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में उमा देवी प्रथम, मधु कसौंधन द्वितीय व अलका देवी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालिका वर्ग में शिल्पी पोरवाल प्रथम, सानिया गुप्ता द्वितीय व पूजा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शराफत अली प्रथम, आनंद मोहन पांडेय द्वितीय व राजेश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। डिसकस थ्रो बालिका वर्ग में सानिया गुप्ता प्रथम, लक्ष्मी पाठक द्वितीय व शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आनंद मोहन पांडे प्रथम, अमित मिश्रा द्वितीय व विकास पोरवाल तृतीय स्थान पर रहे।

भाला फेंक में रामशंकर प्रथम, विकास पोरवाल द्वितीय व रामकुमार तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती में शिल्पी पोरवाल प्रथम, रिंकल यादव द्वितीय व बालक वर्ग में जहरुद्दीन मोहम्मद इकबाल प्रथम स्थान पर रहे। बैडमिंटन एकल में मुकेश कुमार प्रथम व राजेश गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल में शराफत अली व विनय कुमार विजेता रहे। जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक सुशील कुमार यादव, संजू तिवारी सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed