फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   aprajita

महिलाओं का हुआ सम्मान, सजाई गई रंगोली

Tue, 09 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
aprajita
अपराजिता के तहत स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मौजूद अध? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इकौना थाने में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ने की। चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में आयोजित रंगोली व वाद विवाद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद रहीं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन बेटियों के सम्मान का रहा।
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत स्व. चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में रंगोली, गायन, निबंध, नृत्य व भाषण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी किरन रहीं। उन्होंने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि अपराजिता वह है, जो कभी पराजित न हो। अमर उजाला के इस अभियान में दिखा है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं। भाषण व रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक टीम के अध्यक्ष डा. एसएन वर्मा ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता व्यक्ति की सोच को दर्शाता है। स्कूल प्राचार्य डा. सिम्मी तिवारी ने कहा कि महिलाएं कभी भी समाज में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

घर हो या बाहर, उन्हें हमेशा उत्कृष्ट स्थान मिला। वह स्थान मां के रूप में, बेटी के रूप में, बहन के रूप में मिला। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें संरक्षण की आवश्यकता थी। इसलिए महिला को समाज में भाई, पिता व पति का साथ मिला। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। अवसर पर प्रियंका जायसवाल, क्रांति वर्मा, नीलम, रुचि वर्मा, गीता, प्रियदर्शनी जायसवाल, अशोक कुमार मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराजिता के तहत इकौना थाने में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने की। मुख्य अतिथि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मिथिलेश पांडे रहीं। कार्यक्रम के दौरान एएसपी ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम अत्यंत सराहनीय है। इस मुहिम से समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। जिस चीज की जरूरत महसूस की जाती है, वैसा होने लगता है। बेटियां ही हमारा आज और कल हैं। इनकी सुरक्षा करना पुलिस का धर्म है। बेटियां जब चाहे अपनी समस्याओं को लेकर उनके (एएसपी) मोबाइल पर एक कॉल कर दें, उनकी सारी समस्या पुलिस हल करेगी।
अमर उजाला की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इकौना थाने में अर्चना शर्मा, आरती मिश्रा, मधुलिका सिंह व सैलजा को एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भाषण प्रतियोगिता में सुमन पटेल प्रथम, रितु चौधरी द्वितीय व अपर्णा तृतीय स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में विभा साहू व स्नेहा प्रथम, महिमा पटेल द्वितीय व पूजा गोस्वामी तृतीय स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में रितु चौधरी प्रथम, शिवांगी शुक्ल द्वितीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में निशा निगम प्रथम व खुशबू विश्वकर्मा द्वितीय व शबा परवीन तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में दीपशिखा प्रथम, सुमन पटेल द्वितीय व रितु चौधरी तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप थ्री प्रथम, ग्रुप फोर द्वितीय स्थान पर व ग्रुप छह तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed