फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Appointments within the organization will be made based on the views of party workers, says BJP State Chief

UP: संगठन में नियुक्तियां कार्यकर्ताओं की राय से की जाएंगी, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Mon, 13 Jul 2026 04:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, कटरा/वीरपुर(श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, कटरा/वीरपुर(श्रावस्ती) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 13 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक परिवार है। संगठन में नियुक्तियां कार्यकर्ताओं से राय लेकर की जाएंगी।

विज्ञापन
Appointments within the organization will be made based on the views of party workers, says BJP State Chief
श्रावस्ती में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी नियुक्तियां कार्यकर्ताओं की राय और गहन विचार-विमर्श के बाद ही तय होंगी। चौधरी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के दान में कथित हेराफेरी की जांच के लिए एसआईटी जांच को पारदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक परिवार है। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी तरह के गंभीर मतभेद की खबरों का खंडन किया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन
पंकज चौधरी ने कहा कि नौ साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान बम और कटार से की जाती थी। योगी सरकार के आने के बाद से प्रदेश भयमुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार 'सबका साथ सबका विकास' की भूमिका निभा रही है। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की बेहतर व्यवस्था करने में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं कुछ कमियां हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए सरकार तत्पर है।
विज्ञापन


आगामी योजनाएं और विपक्ष पर निशाना
जनपद में मेडिकल कॉलेज की संस्तुति सरकार द्वारा मिल गई है। जल्द ही उसका क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। बाढ़ की सुरक्षा हेतु सरकार की अच्छी पहल चल रही है। चौधरी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता को गुमराह करके सफलता हासिल करने की कोशिश की है। जनता उन्हें 2027 में सबक सिखा देगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडे, जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, दिवाकर शुक्ला, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, साकेत मिश्रा, सुभाष सत्य, रमन सिंह सहित कई कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed