फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Applications sought for respect on World Disabled Day

विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मान के लिए मांगे गए आवेदन

Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for respect on World Disabled Day
विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मान के लिए मांगे गए आवेदन
विज्ञापन

श्रावस्ती। विश्व दिव्यांग दिवस पर ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिए शासन स्तर से ऐसा करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने के लिए आवेदन पत्र मांगे गये है।

यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि इसके लिए दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणा श्रोत के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार आदि पात्रता का होना आवश्यक है। ऐसे में लोग विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। सभी व्यक्ति व संस्था अपने आवेदन दो प्रतियों में पूर्ण कराते हुए 15 जून 2022 तक विकास भवन भिनगा के कमरा नंबर 19 में किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed