{"_id":"5f3a9c2a8ebc3e3cd7203285","slug":"appeal-for-mutual-harmony-in-peace-committee-meeting-srawasti-news-lko535478347","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में आगामी दिनों कजरी तीज, गणेश पूजन महोत्सव व मोहर्रम मनाया जाएगा। इनमें कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के थानों, कोतवाली व पुलिस चौकी में शांति समितियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद अधिकारियों ने गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के सहयोग की अपील की है।
कजरी तीज, गणेश महोत्सव और मोहर्रम को लेकर इकौना थाने में सोमवार को आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने की। जबकि मल्हीपुर में उपजिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी ने शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद संभ्रांत लोगों से पर्वों व मोहर्रम पर कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का कढ़ाई से पालन करने की अपील की।
साथ ही त्योहारों व मोहर्रम में सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया। समाज में अराजकता फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने को कहा गया। जिससे अराजक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखा जा सके।
विज्ञापन
सीओ इकौना ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि के माध्यम से अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग शासन के नियमों का पालन करते हुए अपने त्यौहार व मोहर्रम को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।
इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, ताजियेदार मौजूद रहे। इसके साथ ही जिले के अन्य थानों व पुलिस चौकियों में भी शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर थाना क्षेत्र के सभी उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।