फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Anupriya topped the comic book category and Priyanka the poster category.

Shravasti News: कॉमिक बुक में अनुप्रिया व पोस्टर में प्रियंका रहीं अव्वल

Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anupriya topped the comic book category and Priyanka the poster category.
राजकीय पुस्तकालय में आयोजित मीना मंच के कार्यक्रम में मौजूद बीएसए व अन्य।- संवाद
श्रावस्ती। राजकीय पुस्तकालय भिनगा में शुक्रवार को जिलास्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में कॉमिक बुक बनाने में अनुप्रिया व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका ने बाजी मारी। इसमें मंडलीय प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का चयन भी किया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलास्तरीय प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 के तहत बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कॉमिक बुक तैयार करने में अनुप्रिया प्रथम, कामिनी कश्यप द्वितीय, प्रियंका तृतीय, सानिया चतुर्थ और अंजनी मिश्रा पंचम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


मेरे बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में संजना प्रथम, संध्या द्वितीय, प्रियंका तृतीय, रिचा चतुर्थ व सानिया पंचम स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। चयनित सभी प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीसी बालिका शिक्षा नीलम कुमारी, बीईओ राजकिशोर, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, नोडल शिक्षक संत कुमार, जिला समन्वयक सपना सोनी, रागिनी शर्मा, नंद कुमार पाठक, जनार्दन यादव, प्रभाकर श्रीवास्तव, आकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed